president of india 2022 dropadi murmu

 टीचर, क्लर्क, मंत्री और अब महामहिम, नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शख्सियत कुछ अलग है 


NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं हैं। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

 

नई दिल्ली: जंगल पर आश्रित रहने वाली ओडिशा की संथाल जनजाति से ताल्लुक रखती हैं भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। 64 साल की मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। एनडीए के संख्याबल को देखते हुए उनकी जीत पहले से तय मानी जा रही थी, आज औपचारिक ऐलान भी हो गया। 




आइए जानते है नई राष्ट्र पति के बारे में 


1. देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली शांत, शालीन और थोड़ा सख्त स्वभाव वाली द्रौपदी का सफर मुश्किलों भरा रहा है। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से ही उन्होंने आदिवासी, गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए काम किया। कुछ ऐसा कि विपक्षी भी उनके मुरीद हो गए। राष्ट्रपति के लिए नामांकन के बाद मुर्मू ने कहा था, 'देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं। आज वे सभी खुश हैं।


2. ' दिल्ली से करीब 2000 किमी दूर, शहर की चकाचौंध से अनजान प्रकृति की छांव में मुर्मू का बचपन बीता। आज जनजातीय समुदाय काफी खुश होगा। कुछ दिन पहले ही समुदाय के लोगों ने जीत की कामना करते हुए मिट्टी के दीये जलाए थे। आज उनके लिए दिवाली पहले आ गई है। अब उनकी प्रतिनिधि के रूप में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। वह 25 जुलाई को शपथ लेंगी। आइए जानते हैं कि देश की नई राष्ट्रपति के बारे में 10 बड़ी बातें।


3. संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। उनके पिता और दादा प्रधान रहे। बेहद पिछड़े और दूरदराज के जिले की होने के कारण मुर्मू ने गरीबी और दूसरी समस्याओं से जुझते हुए भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से कला में स्नातक किया।


4. द्रौपदी भुवनेश्वर पढ़ने गईं। उस समय अपने गांव उपरवाड़ा से भुवनेश्वर जाकर पढ़ाई करने वाली वह इकलौती लड़की थीं। वह पढ़ाई में अव्वल थीं। उन्हीं दिनों श्याम चरण मुर्मू से उनकी मुलाकात हुई। वह भी भुवनेश्वर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। श्याम के परिजन 1980 में द्रौपदी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गए। श्याम के घरवाले तीन-चार दिन उपरवाड़ा गांव में ही टिके रहे। देर से ही सही, काफी मनाने पर घरवाले मान गए। द्रौपदी को मायके से तब एक गाय और बैल भी उपहार में मिला था।



5. शायद कम लोगों को पता होगा कि देश की नई राष्ट्रपति ने राजनीति में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक क्लर्क के तौर पर की थी। उन्होंने 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्‍टेंट के रूप में काम किया। 1994 से 1997 तक उन्होंने ऑनरेरी असिस्‍टेंट टीचर के रूप में भी कार्य किया। बाद में राज्य की मंत्री बनीं।

6. मुर्मू का निजी जीवन त्रासदियों से भरा रहा है। मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। उन्हें तीन संतानें हुईं- दो बेटे और एक बेटी। आज वह सर्वोच्च पद पर पहुंच गई हैं लेकिन परिवार की कमी जरूर खल रही होगी। 


7. उन्होंने अपने पति और दोनो बेटों को खो दिया है। 2009 में उनके पहले बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। तीन साल बाद सड़क हादसे में दूसरे बेटे की भी जान चली गई। कार्डियक अरेस्ट से 2014 में पति का निधन हो गया। दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खुद को संभाला, बेटी को आगे बढ़ाया और


8. बेटी इतिश्री मुर्मू का विवाह हो चुका है और वह भुवनेश्वर में रहती हैं। इतिश्री कहती हैं, 'दूसरी मां की तरह वह कभी-कभी स्ट्रिक्ट और कभी-कभी सॉफ्ट भी पेश आती हैं। वह दूसरी मांओं की तरह ही हैं। वह मेरी ही स्कूल में टीचर थीं तो डबल प्रेशर रहता था। वह सरप्राइज टेस्ट लेती थीं।' इतिश्री कहती हैं कि जो भी मां के स्टूडेंट थे, वे मेरे फ्रेंड हैं और उन्हें सबके नाम याद हैं। उनके भीतर शुरू से अनुशासन रहा है।


9. द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसी साल रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ। साल 2000 में बीजू जनता दल और भाजपा की गठबंधन सरकार के समय वह मंत्री बनीं। उन्होंने परिवहन, वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे मंत्रालयों को संभाला। 2007 में मुर्मू को ओडिशा विधानसभा की ओर से साल के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


10. द्रौपदी जिस घर में दुलहन बनकर आई थीं, वह अब आवासीय स्कूल में तब्दील हो चुका है। पहाड़पुर गांव में श्याम लक्ष्मण शिपुन उच्चतर प्राथमिक विद्यालय है। हर साल अपने बेटों और पति की पुण्यतिथि पर वहां जरूर जाती है। उस स्कूल में भी आज जश्न का माहौल है।


president of india

president of india 2022

president election

Yashwant Sinha

new president of india 2022

Murmu

president election result 2022

president election 2022 result

who is the president of india

president election 2022

india president

द्रौपदी मुर्मू

india president 2022

indian president

draupadi murmu president of india

presidential election results

who is the president of india 2022

president of india 2022 result

1 Comments

किसी भी प्रकार की हेल्प के लिए कॉमेंट करे

Previous Post Next Post